शादी के बाद सुहागरात में दुल्हन से अत्याचार, दुल्हन की मौत

 13 Feb 2024  102

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
हमीरपुर में शादी के सात दिन बाद पति के अत्याचार से दुल्हन की माैत हो गई। बताया जाता है कि दुल्हन के साथ सुहागरात को दूल्हे ने इतने अत्याचार और क्रूरता के साथ शारीरिक संबंध बनाए कि उसकी हालत खराब हो गई। दुल्हन की भाभी ने बताया कि जब लड़की को गायनोक्लोजिस्ट के पास लेकर गए थे उसने बताया था कि दुल्हन के साथ ऐसे संबंध बनाए गए हैं जैसे कि गैंगरेप किया हो। अंदरूनी चोटें काफी ज्यादा थीं। सात फरवरी को पीड़िता को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दस  फरवरी को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। भाई ने ससुरालियों के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है। बताया जाता है कि सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन को दर्द शुरू हो गया था और वे बार-बार उल्टियां कर रही थीं। आशंका है कि दूल्हे ने ताकत बढ़ाने वाली दवाइय़ां खाई हुई थीं। फिलहाल आगे की करवाई जारी है।