स्पेनिश से भारत आई महिला से गैंगरेप, पति से भी मारपीट

 02 Mar 2024  908

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अतिथि देवो भवः की भावना को झारखंड में कुचलने का काम किया गया है। स्पेन की एक महिला से शुक्रवार देर रात झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया गया। राज्य पुलिस मुख्यालय के एक आला अफसर ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है। शुक्रवार की रात यह दंपति बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकला। रात करीब 12 बजे वे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। सूचना है कि पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई।महिला को देर रात हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, जहां दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी पहुंचे। तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। दंपति स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।