स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार

 06 Mar 2024  1831

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों स्पेन की रहने वाली महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पांच अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि इस शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन कर रही है तथा वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त सहित अन्य साक्ष्य को एकत्र कर केस डायरी तैयार करने में जुट गई है, जिससे सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस मौके पर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ हंसडीहा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्पेन की रहने वाली महिला की साथ गैंगरेप करने और उसके पति के साथ मारपीट एवं छिनतई करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में धनकुटा गांव का बुधुलाल मरांडी, बबलू हेम्ब्रम, कुरमाहाट गांव के बसिया मुर्मू उर्फ वशिष्ठ, समीर किस्कू और कुंजी गांव के बाबूजी सोरेन शामिल है। बता दें कि झारखंड में कांड से पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा था।