सूटकेस में किशोर की लाश मिलने से मची अफरातफरी

 05 Apr 2024  301

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंबाला कैंट में सूटकेस में एक बच्चे की लाश मिलने से अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ाव थाना एरिया के अंतर्गत दुधला मंडी में एक बच्चे की सूटकेस में लाश मिली है। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि यह गाड़ी आज सुबह नौ  बजे के करीब दूधला मंडी में खड़ी पाई गई। गाड़ी से बदबू आ रही थी। जब इसे खोलकर देखा तो मामला संगीन था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किशोर तीन दिन से लापता था। उसकी उम्र 14 साल है। किशोर की पहचान गौरव निवासी हिमतपुरे के रूप में हुई है। लोगों को सूटकेट एक होंडा सिटी गाड़ी में मिला जिसमें किशोर की लाश थी। बता दें कि आगे की करवाई में पुलिस जुट गई है।