प्रेमिका की हत्या करने वाले दरिंदे प्रेमी को उम्रकैद की सजा

 09 Apr 2024  1627

संवाददाता/in24 न्यूज़.
झारखंड से लव के साइड इफेक्ट का एक हैरान कर देने वाला मामला रांची से सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक देने वाले संजीव कुमार को अपर न्यायायुक्त एस बिरुआ की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वारदात 2019 की है। संजीव कुमार का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। वह उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन संजीव किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा था। इस वजह से उसने महिला की हत्या कर दी और इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा किया। अदालत ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर उसे दोषी करार दिया था। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद अदालत ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया। अब हत्या के आरोपी के सामने सिवा पछताने के और कुछ नहीं बचा।