नासा की इंटर्न की तस्वीर से गरमाया विवादों का माहौल

 12 Jul 2021  873

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारत की बेटी द्वारा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के द्वारा अपने इंटर्न की तस्वीर शेयर करना कुछ भारी पड़ गया और हाल ही में नासा ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन प्रतिभागियों की तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें नासा में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका मिला। लेकिन नासा की एक तस्वीर को लेकर भारत के सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अभी ट्विटर पर भारतीय मूल की एक इंटर्न प्रतिमा रॉय की एक फोटो हिंदू देवी-देवताओं के साथ ट्वीट की। इस फोटो में प्रतिमा रॉय के अलावा देवी सरस्वती, देवी दुर्गा, भगवान राम और सीता की तस्वीर के साथ एक छोटा सा शिवलिंग भी है। फोटो में प्रतिमा रॉय की टीशर्ट और उनके लैपटॉप पर नासा का लोगो बना हुआ है।  इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दो भागों में बंट गए हैं। कुछ लोग तो इस तस्वीर के शेयर होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। तो कुछ लोगों ने इसे साइंस का नाश बताया है। बता दें कि नासा कंपनी ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगा था, जिसमें उन्होंने अपने इंटर्न्स की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।  कई लोगों ने इस तस्वीर को लेकर कहा कि ऐसा लगता है कि अब साइंस का नाश शुरू हो गया है। एक यूजर ने कहा कि ये अपने धर्म को मानने की आजादी है। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस तस्वीर की जमकर तारीफ भी की और मजाक भी उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा कि हिन्दुओं का 20 रुपये का पंचांग और नासा के अरबों के सेटेलाइट दोनों हर बार ग्रहण का एक ही समय बताते है। अपने धर्म का सम्मान करो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि किताबों के इतिहास से हमें मिटा सकते हो। मगर हमारे डीएनए में विज्ञान दौड़ता है। प्रतिमा रॉय की इस तस्वीर को साझा कर नासा ने उनकी लंका में आग लगा दी है। विश्व को ज्ञान विज्ञान देने वाला हिंदू ही है। खगोल, रसायन, भौतिकी, सल्य चिकित्सा, सभी क्षेत्र के प्रथम वैज्ञानिक भारतीय ही रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि पूजा और प्रतिमा रॉय दोनों बहनें नासा में इंटर्नशिप कर रही हैं। नोट- उनके कंप्यूटर के ऊपर देखो। बहरहाल, यह साफ़ है कि इस देश में विरोध के नाम पर कई बार ऐसी बातें सामने आती हैं जिसमें असलियत को छिपाने की कोशिश साफ़ दिखती है।