वॉट्सएप के जरिए सोच समझकर भेजिए वीडियो

 26 Jul 2021  1239

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज के दौर में यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं करते तो समझ लीजिए कि आप समय से पीछे हैं। वैसे भी इनदिनों व्हाट्सएप की सबसे ज्यादा चलती है। समय के साथ इसमें आने वाले फीचर्स इसे और ज्यादा उपयोगी बना देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यही व्हाट्सएप आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है! दरअसल, तेजी से बढ़ते उपयोग और अक्सर होने वाले दुरुपयोग के बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की नजर हमेशा व्हाट्सएप पर रहती है। ऐसे में व्हाट्सएप पर की गई गलतियां भारी पड़ सकती हैं। संभावना तो यह भी है कि आपको जेल तक जाना पड़ जाए। यहीं नहीं आपका अकाउंट भी हमेशा के लिए बैन हो सकता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग हजारों की संख्या में स्पैम मैसेज सेंड करती है। अगर किसी ने स्पैम मैसेज भेजा और उसकी रिपोर्ट कर दी गई, तो उसके नंबर को ट्रैक किया जाता है और समय आने पर बैन कर दिया जाता है। वहीं, अगर आप किसी को वॉट्सएप के जरिए पोर्न कंटेंट भेजते हैं, तो उस अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा और या कोई यूजर चाइल्ड पोर्न कंटेंट भेजता या फॉरवर्ड करता है तो उसको जेल भी हो सकती है। अगर आप वॉट्सएप पर थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उसको तुरंत रोक दीजिए। क्योंकि इससे आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है। एप स्टोर पर कई थर्ड पार्टी एप्स है। इनसे यूजर्स को निजता को खतरा रहता है। वॉट्सएप ने भी कहा है कि थर्ड पार्टी एप्स यहां प्रतिबंधित हैं। एप हर महीने स्कैनिंग करता है। अगर कोई यूजर थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको बैन कर दिया जाता है। लेकिन यह टेमपरेरी बैन होता है। यानी रिव्यू के बाद आपका अकाउंट फिर चालू हो सकता है। अगर कोई वॉट्सएप हैक या फिर हैक करने की कोशिश करता है तो एप उस पर सख्त एक्शन लेती है। अगर किसी ने आपका वॉट्सएप हैक किया है या फिर ऐसा करने की कोशिश की है, तो आप पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐसे में आरोपी को वॉट्सएप हैक करने के आरोप में लीगल नोटिस भेज सकती है। अगर आप वॉट्सएप पर थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो उसको तुरंत रोक दीजिए। क्योंकि इससे आपका अकाउंट बैन किया जा सकता है। एप स्टोर पर कई थर्ड पार्टी एप्स है। इनसे यूजर्स को निजता को खतरा रहता है। वॉट्सएप ने भी कहा है कि थर्ड पार्टी एप्स यहां प्रतिबंधित हैं। एप हर महीने स्कैनिंग करता है। अगर कोई यूजर थर्ड पार्टी एप्स का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको बैन कर दिया जाता है। लेकिन यह टेमपरेरी बैन होता है। यानी रिव्यू के बाद आपका अकाउंट फिर चालू हो सकता है। अगर कोई वॉट्सएप हैक या फिर हैक करने की कोशिश करता है तो एप उस पर सख्त एक्शन लेती है। अगर किसी ने आपका वॉट्सएप हैक किया है या फिर ऐसा करने की कोशिश की है, तो आप पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ऐसे में आरोपी को वॉट्सएप हैक करने के आरोप में लीगल नोटिस भेज सकती है। इसलिए समय रहते सावधान हो जाने में भलाई है।