इंसान भी 2040 तक चंद्रमा पर पहुंच सकेगा

 18 Oct 2023  396

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अब इंसान कुछ सालों बाद चंद्रमा पर जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ मीटिंग की और 21 अक्तूबर को भारत के पहले ह्यूमन स्पेस फ्लाइटमिश ‘गगनयान’ के क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग की जानकारी ली। पीएमओ ने बताया कि भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 2025 में होने की संभावना है।

मीटिंग में प्रधानमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा कि हमें 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने और 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की योजना पर काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने वीनस ऑर्बिटर मिशन और मार्स लैंडर पर भी काम करने को कहा। बता दें कि इसरो (ISRO) ने बताया कि भारत का अपना स्पेस स्टेशन 2035 तक बन जाएगा। 2040 में पहले भारतीय को चांद पर भेजा जाएगा। इसके अलावा हमारे शुक्रयान और मंगलयान भी भेजे जाएंगे। अगर इसरो की योजना सफल रही तो इंसान की पहुंच भी चांद तक हो सकेगी।