अब व्हाट्सऐप पर कीजिए एक साथ 50 वीडियो कॉलिंग

 29 May 2020  1458
संवाददाता/in24 न्यूज़.

व्हाट्सऐप इस्तेमाल करनेवालों के लिए एक नई और बहुत बड़ी सुविधा शुरू की गई है. व्हाट्सऐप अब एक से एक जबरदस्त फीचर ला रहा है। टेक्नोलॉजी के जमाने में व्हाट्सएप के यूजर्स की बात करें तो इनकी संख्या सवा दो अरब को पार कर गई है।  दरअसल, व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए नए-नए फीचर्स की लॉचिंग करता रहता है। मैसेंजर रूम फीचर को फेसबुक के साथ-साथ व्हाट्सएप के लिए भी जारी कर दिया गया है। इस फीचर के आ जाने से अब व्हाट्सएप के ऐंड्रॉयड यूजर्स वॉट्सऐप के जरिए ही रूम बना या ज्वाइन कर सकते हैं।  इसके लिए व्हाट्सऐप  पर मिले रूम लिंक पर टैप कीजिए। यह लिंक आपको मेसेंजर ऐप या वेबसाइट पर ले जाएगा। इसके जरिए आप रूम ज्वाइन कर लेंगे और एक साथ 50 लोगों से विडियो या ऑडियो कॉलिंग कर पाएंगे। इसके लिए वॉट्सऐप ओपन कीजिए और कॉल्स टैब पर जाइए। फिर क्रिएट ए रूम ऑप्शन पर टैप कीजिए। फिर कंटीन्यू इन मैसेंजर ऑप्शन पर टैप कीजिए। यह आपको मेसेंजर ऐप पर ले जाएगा। अब ट्राई इट, व्हेन प्रॉम्पटेड पर टैप कीजिए। फिर से क्रिएट रूम पर टैप कीजिए और रूम का एक नाम रख लीजिए। सेंड लिंक ऑन  व्हाट्सऐप पर टैप कीजिए। इससे वॉट्सऐप फिर से ओपन हो जाएगा। यहां आप कॉन्टैक्ट या ग्रुप्स में रूम लिंक को शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट ऐंड्रॉयड वर्जन होना जरूरी है।