अब मुंबईकरों के पसीने छुड़ाएगी गर्मी

 27 Mar 2018  4176

 

संवाददाता/in24 न्यूज़

मुंबई में बढ़ता पारा अब मुंबईकरों के लिए मुसीबत बन चुका है। बीते रविवार मुंबई में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते गर्मी मुंबईकरों के पसीने छुड़ाएगी। इससे पहले 2011 के मार्च में पारा 41 डिग्री पहुंच गया था। मार्च में अधिकतम तापमान वर्ष 1956 में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

बढ़ती गर्मी के कारण मुंबई से सटे ठाणे भी गर्मी का शिकार बना। ठाणे इलाके में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के प्रमुख मनीष प्रधान ने बताया कि अप्रैल और मई महीने का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाता है, लेकिन इस साल तापमान मार्च महीने में ही 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

जब in24 न्यूज़ की टीम मुंबईकरों से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तब उनका भी यही मानना था कि मुंबई शहर अब कॉन्क्रीट के जंगल में तब्दील हो चुका है। शहर में जो पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उससे आने वाले समय में लोगों को काफी परेशानी होगी क्योंकि असल गर्मी मई में होती है और मार्च में यदि ऐसे गर्मी पड़ रही है तो काफी नुकसानदायक होगा।

बहरहाल गर्मी से लड़ने के कई घरेलु नुस्खे आज़माये जाते हैं लेकिन हकीकत तो यही है कि यह मुंबई का तापमान गर्म हो गया है और इस गर्मी में मुंबईकर तपने को मजबूर हो गए हैं ।