मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल,हाई टाइड की चेतावनी

 04 Aug 2019  2999

संवाददाता/in 24 न्यूज़। 

आर्थिक राजधानी मुंबई भारी बारिश के कारण बेहाल है। शुक्रवार से जारी बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर मुंबई लोकल की सेवाएं रद्द कर दी गई है जबकि 7 फ्लाइट्स को कैंसल किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाई टाइड का भी सामना करना पड़ेगा और इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से बचें।  पुणे के सांगवी इलाके में भारी वर्षा के बाद घरों में पानी घुसा पानी। पुणे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति के बाद पुणे नगर निगम द्वारा 500 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।भारी बारिश के कारण शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, तीन लापता और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। वहीं नवी मुंबई में पिकनिक मनाने निकली चार लड़कियां ड्राइविंग रेंज के पास झरने में बह गईं। यह हादसा खारघर की पांडवकड़ा पहाड़ियों के पास हुआ है। स्थानीय प्राधिकरण का कहना है कि एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी के बीच घर से बाहर ना निकालने की अपील की है। गोरेगांव के राजीवनगर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हुए हैं। भारी बारिश से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए एनडीआरएफ ने महाराष्ट्र में 8 टीमें की तैनात। भारी बारिश के बीच दो उड़ानों को दूसरे शहरों की तरफ मोड़ा गया है। लगातार बारिश के कारण नासिक में त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न है।