मुंबई पुलिस की मदद के लिए फिर सामने आए रोहित शेट्टी

 04 Jun 2020  1431

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है. अगर बात मुंबई की की जाए तो अनेक लोग अपनी यथासंभव मदद दे रहे हैं. फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. रोहित की इस मदद के बाद एक पुलिस अफसर ने उन्हें शुक्रिया भी कहा है।  रोहित शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया है, जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सकें। ड्यूटी के बाद ये पुलिसकर्मी घर जाने के बजाय यहांं ठहरेंगे। जुहू पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अफसर ने उनकी इस मदद का उन्हें शुक्रिया कहा है।  जुहू पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर, पंढरीनाथ ववहल ने रोहित शेट्टी की इस मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि आदरणीय रोहित शेट्टी जी, आपकी उदारता और इस कठिन समय में आपकी मदद के लिए अभार व्यक्त करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। जुहू पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को 2 महीने के लिए 17 कमरों के आवंटन करके आपने महान काम किया है। अब वे भी अपने घर से दूर रहकर इस महामारी के डर से अपने परिवार को भी बचा पाएंगे और साथ ही अपने दूसरों की सेवा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन भी कर सकेंगे। देश के प्रति इस लगाव और निष्ठा के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। इससे पहले रोहित शेट्टी ने शहर के आठ होटलों को इन वारियर्स के लिए बुक किया है, जहां ये वारियर्स आराम कर सकें। इन होटलों में इन वारियर्स के आराम के साथ-साथ रात के खाने और सुबह के नाश्ते की व्यवस्था की गई है।