विश्व का सबसे ज्यादा लंबा पराठा अमृतसर में बना

 29 Feb 2024  377
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पराठा बनाना और खाना आम बात है, मगर अब विश्व का सबसे बड़ा पराठा बनाने के मामले में अमृतसर का नाम सामने आया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा अमृतसर में रंगला पंजाब मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में आज दुनिया का सबसे बड़ा परांठा तैयार किया गया। शेफ ने 37.5 किलो का पराठा बनाया जिसे वहां लोगों में बांटा गया। यह परांठा चार फुट आठ इंच लंबा था। बताया जाता है कि इस पराठे को बनाने में सात क्विंटल से अधिक आटे का इस्तेमाल हुआ।510 फुट के तीन-तीन क्विंटल के दो तवा विशेष तौर पर दिल्ली से तैयार कराए गए थे जबकि तवे को पकाने के लिए 20 बर्नर वाले चूल्हे का इस्तेमाल किया गया था। पराठा ताज के आठ रसोइयों ने तैयार किया था। पराठे को तैयार करने के लिए यहां विशेष तौर पर 22-22 किलो की दो बेलन तैयार की गई थी। पराठे में नमक, तेल और मेथी का इस्तेमाल किया गया था और इसकी सात से आठ लेयर्स थीं। यानी इस लंबे पराठे ने लोगों को स्वाद के साथ अजूबा भी दिखाने का काम किया।