दस वर्षीय नाबालिग बच्ची की जंगल में हत्या

 04 Aug 2021  544

संवाददाता/in24 न्यूज़
आए दिन नाबालिग लड़कियों की हत्या की खबरें आती रहती हैं। अब मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में दस वर्ष की बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक डाबरी गांव निवासी एक महिला जंगल करौंदे तोड़ने गई थी। पीछे पीछे उसकी दस वर्षीय पुत्री भी चली गई, लेकिन वह रास्ता भटक गयी और मां तक नहीं पहुंच पाई। इस बीच उसकी खोजबीन शुरू हुई और शाम को उसका शव एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक  सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगने की संभावना है। इस बीच पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।