सुशांत सिंह राजपूत की जयंती, दोस्त ने कहा- मौत की हो जांच

 21 Jan 2022  319

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

 
मुंबई (mumbai) के अंधेरी पश्चिम इलाके में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (shushant singh rajput) का जन्मदिन मनाया गया. उनका यह जन्मदिन मनाया उनके बेहद करीबी और उत्तर भारतीय विकास सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने। इस मौके पर शुक्ल ने कहा कि, सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें कभी भी भुलाई नहीं जा सकती।
 
बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। हालांकि इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। ऐसे में उनके करोड़ों चाहने वाले उन्हें याद कर रहे हैं।
 
इस मौके पर सुशांत सिंह के दोस्त पंडित सुनील शुक्ला ने एक बार फिर सुशांत सिंह के मौत मामले में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'सुशांत सिंह कभी आत्महत्या नहीं कर सकते, उनकी हत्या की गई है। और सत्ता में बैठे लोग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'