भीषण सड़क हादसे में आठ मज़दूररों की मौत, पांच घायल

 23 May 2022  565

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भीषण सड़क हादसे का मामला बिहार के पूर्णिया जिले आया है। आज यहां के दार्जिया बाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 57 के समीप लोहे की पाइप लदे ट्रक के पलटने से आठ मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें दो मजदूर की स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों में ईश्वर लाल, वसु लाल, काबा राम, कांति लाला, हरीश, मनी लाला, दुष्मंत, एक अज्ञात शामिल हैं। सभी राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा के बताए जा रहे हैं। खबर के मुताबिक ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पूर्णिया के जलालगढ़ में यह अनियंत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक पर बोरिंग का सामान लदा हुआ था। इसमें लोहे के पाइप थे। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, जिससे मजदूर इन पाइपों के नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सुबह-सुबह ट्रक ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिससे वह ट्रक पर अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया। मौके की तस्वीरें बहुत दर्दनाक हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राजस्थान के उदयपुर के खैरवाड़ा के रहने वाले थे। आगे की कार्रवाई।