महिला बनकर स्टूडेंट ने टीचर को 3 लाख का लगाया चूना 

 03 Mar 2018  1298
  सौम्य सिंह/in24 न्यूज़  मुंबई में अपने ही टीचर को लड़की बनकर उनके स्टूडेंट ने 3 लाख का चूना लगा दिया। इस सनसनीखेज मामले के तहत आरोपी व्यक्ति ने ट्यूशन टीचर से महिला बनकर बात की और शादी करने का झांसा दिया और 3 लाख रुपए अपने बैंक अकाउंट में डलवा लिए. बहरहाल पुलिस ने बताया कि अंधेरी  के एक ट्यूशन टीचर को विशाल जैसवानी नामक युवक ने महिला बनकर ठगा। आरोपी विशाल ने एक सॉफ्टवेयर की मदद से वॉट्सऐप कॉल पर अपनी आवाज को महिलाओं की आवाज जैसा बना दिया उसने पीड़ित से कहा कि उसकी मां का लीवर खराब हो गया है और ऑस्ट्रेलिया जाकर इलाज के लिए उसे थोड़े पैसे कम पड़ रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने विशाल के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए।   मुंबई पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया और सूरत के सरदार नगर से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसका भाई भारी कर्ज में डूबा हुआ है और उसके 14 लाख के कर्ज को चुकाने में मदद करने के लिए उसने ऐसा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पीड़ित ने जब विशाल से उसकी मां के इलाज और ऑस्ट्रेलिया में मदद कर रहे लोगों के बारे में पूछा तो उसे शक हो गया कि उसके साथ धोखा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि वहां भारत की किसी महिला के लीवर फेल का इलाज नहीं चल रहा है।'