भायखला जेल की 57 महिला कैदियों को जेजे हस्पताल में भर्ती कराया गया

 20 Jul 2018  1373
मुंबई के भायखला जेल की महिला कैदियों को फ़ूड पॉइजनिंग के कारण जेजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इन महिला कैदियों ने सुबह नाश्‍ता किया था जिसके बाद उनकी तबीयत में खराबी आयी और तत्काल उन्‍हें मुंबई के जेजे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्‍टरों ने सभी महिलाओं का इलाज शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार मुंबई की भायखला जेल में रोज की तरह ही सुबह महिला कैदियों को नाश्‍ता दिया गया था. नाश्‍ता करने के बाद ही महिलाओं को उल्‍टी और घबराहट की शिकायत हुई. देखते ही देखते 57 महिला कैदियों की तबीयत में खराबी आने लगीं और वो बेहोश होने लगीं. इस घटना के तत्काल बाद जेल प्रशासन ने सभी महिलाओं को मुंबई के जेजे अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्‍टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है. कैदियों को सुबह दिए गए नाश्‍ते की भी जांच की जा रही है.