यूपी के तर्ज पर महाराष्ट्र में एंटी रोमियों स्क्वॉड

 22 Oct 2018  1156


संवाददाता/ in24न्यूज/ मुंबई -

 उत्तर प्रदेश प्रशासन की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी एंटी रोमियों मुहीम की शुरुवात हो गयी हैं. सड़क के किनारे और गली मोहल्लो से गुजरने वाली लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने मोर्चा खोल दिया हैं.जिसकी शुरुवात हुई है पंढरपुर से जहां शहर के स्कूल, कॉलेज, और सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों पर बुरी नजर डालने वाले रोमियों के खिलाफ छेड़ी गयी मुहिम के तहत पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी  जिससे पूरे शहर में हड़कम मचा हुआ हैं. वहीँ दूसरी ओर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शहर के 48 रोमियों को तड़ीपार यानि स्थानबद्ध कर दिया है इसके अलावा कॉलेज और स्कूलों में आने-जाने वाली छात्राओं को छेड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर हैं जिससे आये दिन छेड़खानी से परेशान महिलाओं और बच्चियों ने राहत की सांस ली है.पुलिस की इस मुहीम से रोमियों के साथ-साथ उनके माता-पिता को पुलिस ने चेतावनी दी हैं कि इस मुहीम में पकड़े जाने वाले रोमियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। इसके अलावा पंढरपुर शहर पुलिस के आलाधिकारी ने कई मनचलों पकड़ने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।पुलिस द्वारा शुरू किया गया एंटी रोमियो मुहीम कब तक चलेगा साथ ही जनता इस मुहीम में पुलिस का कितना साथ देती यह देखना दिलचस्प होगा।