ठगी के मामले में लिप्त नोहरा शेख को मुंबई पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया

 03 Jan 2020  1507

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इस देश में एक से बढ़कर एक ठगी के मामले सामने आते रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए नोहिरा शेख को हैदराबाद के चंचलगुड़ा जेल से अपनी कस्टडी में लिया। उसे मुंबई की अदालत में पेश किया जा रहा है। नोहिरा शेख ने मुंबई में ठगी की रकम से अचल संपत्तियां खरीदी थी। उसके खिलाफ एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने मामला दर्ज किये थे। मुंबई पुलिस ने भी उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया था। मुंबई से आये एक विशेष दल ने नोहिरा शेख को चंचलगुड़ा जेल से हिरासत में लिया। उस पर आरोप है कि उसने हीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज की आड़ में आम जनता को मुनाफा और ब्याज देने की लालच में करोड़ों रुपयों का निवेश किया। तत्पश्चात उसने मुनाफा और ब्याज देने की बात पर अपने हाथ खड़े कर लिये। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तेलंगाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे चंचलगुड़ा जेल भेज दिया। बता दें कि नोहिरा शेख ने ठगी की रकम से हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर अचल संपत्ति खरीदी।