शादी के नाम पर महिला से दुष्कर्म करनेवाला गिरफ्तार

 17 Jul 2020  571

संवाददाता/in24 न्यूज़।
छत्तीसगढ़ में एक शादी शुदा शख्स ने एक महिला को अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. मगर अब वह रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. आरोपी जगत खण्डेलवार पीड़ित महिला के पुलिस में शिकायत करने के बाद फरार हो गया था। महिला आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कागदेही की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार 28 जून को 28 वर्षीय एक महिला ने आरंग थाने में ग्राम बहानाकाड़ी के रहने वाले 40 वर्षीय जगत खंडेलवार के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। सीएसपी लालचंद मोहले ने बताया की महिला के शिकायत के बाद आरंग पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची, तब वह अपने पूरे परिवार के साथ वहां से भाग गया था। उसके बाद से आरंग पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी, जिसे आरंग पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरंग पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। खबरों के मुताबिक जगत से पीड़िता की पहली बार मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आरोपी ने उसे अपने परिचय में पत्रकार और फिल्म डायरेक्टर बताया था। मुलाकात के बाद उन दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। आरोपी महिला को शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा. आगे की जांच जारी है.