खेत में मिली निर्वस्त्र महिला की लाश

 13 Oct 2020  1317

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
हाथरस के बाद भी यूपी में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में कमी नहीं आई है. बता दें कि बांदा में एक 28 साल की महिला का शव खेत से बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान सुनीता के रूप में हुई है। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के बंगालीपुरवा गांव की है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गांव के लोग जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान इलाके में सुनीता का शव पड़ा मिला। महिला के शरीर पर सिर्फ ब्लाउज के अलावा कोई कपड़ा  नहीं था। गले में घाव और दाहिनी आंख भी जख्मी थी। शरीर पर कुछ और चोट के निशान नजर आ रहे थे। महिला के शव के पास से शराब और पानी के खाली पाउच भी पड़े मिले। लोगों ने बताया कि जिस महिला का शव बरामद हुआ है वह भैरमदीन नाम के व्यक्ति की पत्नी सुनीता है। मृतका की बहन के मुताबिक सुनीता की शादी साल 2015 में भैरमदीन से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। उसके जन्म के बाद से ही अक्सर उसके जीजा बहन के टॉर्चर करते रहते थे सुनीता ने तंग आकर कोर्ट में भरण-पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था, जो विचाराधीन है। सुनीता मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पाल रही थी। हालांकि पुलिस ने मृतका की बेटी को मायके भेज दिया था। लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान एसपी और डिप्टी एसपी पहुंचे थे। गांव के लोगो ने एसपी को बताया कि जिस खेत में महिला का शव पड़ा मिला है उस जगह महज 300 मीटर की दूरी पर सुनीता का ससुराल है। इसके बाद पुलिस मृतका के घर पर पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान उसके पर ताला लगा हुआ मिला। पुलिस ने ताला तुड़वाकर दरवाजा खोला तो वहां मृतका का मोबाइल फोन मिला जो कि स्विच ऑफ था। इसके अलावा कुछ टूटी हुई चूड़ियां और सिर के बाल भी पड़े मिले। पुलिस ने इन सबको सीलकर कब्जे में ले लिए हैं। इसके बाद  पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महिला का पति घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने महिला की सास रानीबाई से बेटे भैरमदीन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दो दिन पहले बाहर गया था। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले महिला से रेप किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई। महिला की मां ने बेटी, पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पति की तलाश कर रही है। सवाल है कि लगातार महिलाओं के खिलाफ जिस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, उसपर रोक कब लगेगी!