लातूर पुलिस लॉकअप से फरार महिला आरोपी की तलाश जारी !

 18 Jan 2017  3194
संजय मिश्रा / in24 न्यूज़
महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक सनसनीखेज खबर है जहां बाल लैंगिंक शोषण मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी फरार हो गयी।  फरार महिला आरोपी का नाम कविता शिंदे बताया जा रहा है।  कविता शिंदे की तलाश में जुटी लातूर पुलिस चप्पे-चप्पे दबिश दे रही है लेकिन अब तक लातूर पुलिस से फरार कविता शिंदे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
 महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कविता शिंदे के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह अपने नजदीकिया पुलिस स्टेशन में तत्काल संपर्क कर इसकी जानकारी दे ताकि इसकी गिरफ्तारी हो सके।  आपको बता दें कि भादवि की धारा 363 के तहत लातूर पुलिस ने कविता शिंदे को गिरफ्तार किया था लेकिन मौका पाते ही कविता शिंदे पुलिस लॉकअप से फरार हो गयी।