बीच बाज़ार में ससुरालवालों ने बहू के कपड़े उतरवाए

 19 Nov 2020  676

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश भले ही विकास के रास्ते पर बढ़ने की कोशिश में है, मगर आज भी अन्धविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. राजस्थान के चुरु से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी कंप्लेन में  महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उन्हें चुड़ैल कहकर उसे अपमानित किया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी भी गई। जब से इससे भी उनका मन नहीं भरा तो भरे बाजार में उसके कपड़े भी उतरवा दिए गए। पीड़िता ने अब महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार विक्टिम महिला चुरू जिले की रहने वाली है। 25 साल की विक्टिम महिला  महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसे डायन और मनहूस  करार दिया। इसके बाद उन्होंने उसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया। पीड़िता की मानें तो जिसने भी उसकी मदद करने की कोशिश की तो उसको और उसके परिवारवालों को भी धमकी दी गई। मदद करने वालों को बदनाम कर दिया ताकि कोई उसकी मदद ना कर सके। पीड़िता अब चूरू में महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र पहुंच गई है।  मीडिया से बातचीत में  महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र की काउंसलर ने कहा कि मामला जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। विक्टिम की शादी को आठ साल हो चुके हैं। पांच महीने पहले महिला अपने बच्चे के साथ घाट पर गई थी। जब वह वापस लौटी, तो उसके ससुर ने उसे डायन कहा और उसके साथ मारपीट की। यही नहीं मारपीट के बाद  उसे घर से बाहर निकाल दिया। विक्टिम ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों काफी पहुंच है, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। आरोपी ससुराल वाले ग्रामीणों को उकसाते थे और जब चाहे उनके घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर देते थे। महिला सुरक्षा और परामर्श केंद्र पूरे मामले की जांच कर रहा है। समाज में हर तरह के लोग हैं अगर अन्धविश्वास से उनका साथ नहीं छूटता तो ऐसी खबरें सामने आती रहेंगी और किसी को आश्चर्य नहीं होगा.