खरीदी गई दुल्हन सुहाग रात को भागी

 09 May 2021  883

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
शादी को खेल मज़ाक समझना एक नवेले दूल्हे को भारी पड़ गया जब सुहागरात में ही बहाने से दुल्हन भाग गई. भिंड में इस घटना ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस घटना ने उन परिवारों को भी आगाह कर दिया है जो पैसे देकर दुल्हन खरीदकर शादी करवाते हैं। यहां सुहागरात वाले दिन दुल्हन बनकर आई लड़की पेट में दर्द होने का बहना बनाकर घर से फरार हो गई है। खबरों के मुताबिक भिंड जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैरागपुरा का यह मामला है। यहां का मनोज सोनी दलाल के माध्यम से 35 हजार देकर लड़की को शादी के लिए लाया था। कुछ नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में युवक ने सात फेरे लिए थे। शादी होने के बाद युवक काफी खुश था। शादी के बाद दुल्हन को लेकर युवक घर गया था। सुहागरात के दिन रात 11 बजे दुल्हन ने पति को कमरे में बोली की पेट में दर्द हो रहा है। इस पर पति ने कहा कि शायद गर्मी की वजह से ऐसा हो रहा हो। थोड़ी देर बाहर में टहल लो। दुल्हन करीब एक घंटे तक टहलती रही। वह आकर बोली कि पेट में दर्द कम नहीं हो रहा है। इसके बाद युवक ने कहा कि मैं मोहल्ले की दुकान से दर्द की दवा लेकर आता हूं।  वहीं, थोड़ी देर बाद जब युवक बाजार से दवा लेकर लौटा तो उसके होश उड़ गए। कमरे से दुल्हन गायब थी। उसके बाद उसने आसपास में खोजबीन की लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चल पाया। अब शर्म से युवक पुलिस में शिकायत करने भी नहीं जा रहा है। दुल्हन के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें कि 30 अप्रैल को धनबाद के टुंडी के बेगनोरिया गांव में भी रोचक मामला सामने आया था। बेगनेरिया के रहने वाले शख्स की शादी बरवाअड्डा थाना इलाके के एक गांव की लड़की से हुई थी। अगले दिन 1 मई को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल आ गई। दिनभर सब ठीक-ठाक रहा। रात में करीब 11 बजे दूल्हा दुल्हन के पास बेडरूम में पहुंचा, इस दौरान दूल्हा खांस रहा था। इसकी वजह से दुल्हन डर गई। दुल्हन को लगा कि दूल्हा कोरोना से संक्रमित है। अगर वह वहां रुकी तो वह भी संक्रमित हो जाएगी। इसके बाद दुल्हन ने टॉयलेट का बहाना किया और फोन करके मायके से अपने भाई को बुला लिया। बहन की आपबीती सुनने के बाद भाई तुरंत कार लेकर उसकी ससुराल पहुंचा और दुल्हन को वापस अपने घर ले आया। बहरहाल शादी के साथ मज़ाक कब भारी पड़ जाए कहा नहीं जा सकता!