अब किसानों के समर्थन में उतरेंगी शाहीन बाग़ की दादी
01 Dec 2020
460
संवाददाता/in24 न्यूज़.
शाहीन बाग़ की दबंग दादी ने किसानों के समर्थन में खड़ा होने का फैसला किया है इसके लिए वे सिंघू बॉर्डर पर जाएंगी। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के कई किसान और किसान संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। अब इस आंदोलन में टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुई शाहीन बाग की दादी भी उतरेंगी। शाहीन बाग प्रदर्शन से मशहूर हुई बिलकिस बानो सिंघू बॉर्डर पर पहुंच कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देंगी। 82 साल की बिलकिस बानो को टाइम मैगजीन के दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में जगह मिल चुकी है। दादी एन्टी-सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थी। दादी इस प्रोटेस्ट में महीनों तक वह वहां डटी रही। यह खबर आने के बाद बिल्किस सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रही थी। टिकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने अपना डेरा बनाया हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 1 बजे दादी सिंघू बॉर्डर पहुंचेगी, वहीं उनके साथ प्रदर्शन में शामिल होंगी। किसानों के अनेक संगठन लगातार सरकार के खिलाफ देश के अनेक हिसों में आंदोलन कर रहे हैं.