बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के जितिन प्रसाद

 09 Jun 2021  579

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस के घटते जनाधार के बीच और 2022 के आगामी चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। खबर है कि दोपहर एक बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचे हैं।  मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे जितिन प्रसाद राजनीति में एक बड़ा चेहरा हैं। साल 2008 में वह मनमोहन सिंह की कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शामिल हुए और फिर साल 2009 का लोकसभा का चुनाव भी जीते और इसके बाद पार्टी में उनका कद और बढ़ गया। वैसे आलाकमान में उनकी छवि काफी अच्छे नेताओं में शुमार है। जितिन देहरादून के दून स्कूल से पढ़े लिखे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफी करीबी रहे हैं। हैं। बता दें कि इससे कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।