# मी टू अभियान में फंसे बीजेपी नेता संजय कुमार को पद से हटाया

 09 Nov 2018  1046
मी टू की लहर में नेता अभिनेता सभी फंसते देखे गए, इसकी हवा अब तक थमती हुई नजर नहीं आ रही। मी टू की लहर का असर भाजपा के एक और नेता संजय कुमार पर भी पड़ा है जिसकी वजह से उन्हें मंत्री पद से हटाया गया। इसके समक्ष प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा-कुमार ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उन्हें पद से हटाये जाने का लिखित अनुरोध किया था और उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। सत्ताधारी पार्टी ने यौन उत्पीड़न विवाद में फंसे संजय कुमार को प्रदेश पार्टी महामंत्री (संगठन) के पद से हटाने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की। आपको बता दें कि पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था इसकी दूसरी तरफ विरोधी पार्टी कांग्रेस ने संजय कुमार को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है

गौरतलब है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी इस चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रही है। और बीजेपी किसी भी तरीके का नुक्सान झेलने के मूड में नहीं है। अगर चुनाव में यह मुद्दा उछल गया तो पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके लिहाजा से पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह भी बताया है कि फिलहाल बीजेपी इस केस की जांच कर रही है।