एमपी में शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार गुरुवार को

 01 Jul 2020  554

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मध्य प्रदेश में गुरुवार को यानी कल शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज राज्यपाल शपथ लेंगी और कल कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। मंत्रिमंडल पर लंबे मंथन के सवाल पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समुद्र मंथन से अमृत निकलता है, विष को शिव पी जाते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को आज भोपाल आ रही हैं। शाम साढ़े चार बजे वे मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल की शपथ लेंगी। पिछले दिनों शिवराज के दिल्ली दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं थीं। इस बारे में सीएम शिवराज की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा भी हुई थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद अंतिम समय में कैबिनेट विस्तार पर विराम लग गया था। बहरहाल अब मध्य प्रदेश में किसे मंत्री पद दिया जाता है यह कल साफ़ हो जाएगा.