मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मास्क न पहनने पर की कार्रवाई की बात

 31 Jul 2020  502

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बीच  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की समीक्षा करते हुए, कोरोना से लड़ने के लिए एहतियात पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। अब चाहे वह सांसद हो या मंत्री या फिर स्वयं मुख्यमंत्री। बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय कोरोना पॉजिटिव होने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री अस्पताल से ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अस्पताल से ही प्रदेश की स्थिति लेते हुए सभी लोगों को कहा है कि वह मास्क लगाएं और हाथ धोते रहने की बात भी उन्होंने कही है. मुख्यमंत्री के इस आदेश पर विपक्ष का क्या रुख होगा अब इसपर लोगों की नज़रें टिकी हुई हैं.