सबसे लंबे समय तक रहने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

 02 Aug 2020  495

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

इस देश में कांग्रेस ने सबसे अधिक लंबे समय तक राज किया, मगर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक रहने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़ते हुए मोदी भाजपा के पहले नेता हैं, जो इतने लंबे समय तक प्रधानमंत्री हैं। नरेंद्र मोदी का बतौर प्रधानमंत्री यह दूसरा कार्यकाल है। इस बार भाजपा और प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम दर्ज था। वह पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिनका कार्यकाल इतने लंबे समय तक था। अटल बिहारी बाजपेयी लगातार 2,256 दिन तक देश के प्रधानमंत्री रहे। पहली बार 19 मार्च 1998 को अटल बिहारी बाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने थे, जो लगातार 22 मई 2004 तक इस पद पर रहे थे। पीएम मोदी जिस तरह दुनिया में भारत का रिश्ता बाकी देशो से प्रगाढ़ कर रहे हैं उससे उनकी दूरदर्शिता भी स्पष्ट रूप से झलकती है.