सोनिया नहीं मनाएंगी अपना बर्थडे

 08 Dec 2020  473

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कृषि बिलों और कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। देश के कई हिस्‍सों खासकर दिल्‍ली से लगी सीमाओं पर किसान पिछले 13 दिनों से कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कृषि कानूनों को वापस ले। इसके साथ ही आज किसानों ने भारत बंद का भी आह्वान किया है। इसके अलावा 9 दिसंबर को किसानों और केंद्र सरकार के बीच छठे दौर की वार्ता भी होनी है। जिसे देखते हुए सोनिया गांधी ने यह फैसला लिया है। बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर साल 1946 में इटली में हुआ था। वह बुधवार को 74 साल की हो जाएंगी। उनकी कांग्रेस पार्टी में उनकी अहम भूमिका है। वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है। यही नहीं उन्होंने फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार जगह बनाई है। यूपी के रायबरेली से वह सासंद हैं। बता दें कि आज किसानों के मुद्दे पर सियासी गतिविधियां बढ़ी हुई नज़र आ रही हैं.