मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान बने दरगाह कमेटी के सदस्य

 13 Feb 2019  1570

मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान बने दरगाह कमेटी के सदस्य 

 

 

संवाददाता/in24 न्यूज़.    

दरगाह कमेटी के एक रिक्त पद पर मुंबई के वसीम राहत अली खान को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह पद कमेटी के पूर्व सदस्य आतिफ रशीद के सदस्य पद से इस्तीफा दिए जाने से खाली था। ज्ञात हो कि वसीम खान भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष भी हैं.अपनी इस नियुक्ति को लेकर वसीम खान ने कहा है कि मैं जनाब मुख्तार अब्बास नकवी साहब का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा। मैं कमिटी के नियमों के अनुसार कार्य करूंगा। खबर के अनुसार मंत्रालय में संयुक्त सचिव जाने आलम द्वारा 5 जून 2018 को प्रकाशित अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय की अधिसूचना को संशोधित किया गया है। इस अधिसूचना में क्रम संख्या 9 के सामने की प्रविष्टि में संशोधित कर वसीम राहत अली खान को दर्ज किया गया है। पूर्व में इस स्थान पर दिल्ली के आतिफ रशीद का नाम था, लेकिन आतिफ रशीद का केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य पद पर नियुक्त हो जाने पर उन्होंने पिछले महीने दरगाह कमेटी के सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था।