जमीन अचानक फटी तो उसमें समा गई जिंदा महिला

 19 Dec 2020  1040

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि मौत कब किस शक्ल में जाए कोई नहीं जानता! झारखंड की राजधानी धनबाद से एक बेहद चौंकानेवाला खबर आई है। यहां एक महिला के पैर के यह घटना झरिया इलाके के बस्ताकोला की है। मृतक महिला का नाम कल्याणी देवी बताया जा रहा है। जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी हुई, वहां बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने महिला को बचाने के तमाम प्रयास किए। रस्सी के सहारे महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह उसकी जान नहीं बचा सके। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। इस दौरान वहां लगातार जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था। लोगों में इस बात से दहशत है और वह परेशान हैं कि इलाके में कभी भी ऐसा हादसा हो सकता है। नीचे तेज आवाज के साथ अचानक जमीन फटती है और वह उसमें समा जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महिला घर से बाहर निकली थी। घर से कुछ दूर पर ही वह थी, तभी अचानक विस्फोट हुआ और जमीन फट गई। जिसमें वह महिला समा गई। इसके बाद वहां से जहरीला धुआं निकलने लगा। हादसे में महिला की मौत हो गई। इस भयानक हादसे के बाद इलाके के लोगों में दहशत फ़ैल गई है.