हरियाणा में फ्लाईओवर गिरा, मज़दूरों के दबने की आशंका

 28 Mar 2021  1690

संवाददाता/in24 न्यूज़.
ऐन त्योहारों पर हरियाणा के ग्रुरुग्राम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर सुबह आठ बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के दो हिस्से गिर गए। इस हादसे में अब तक 3 मजदूरों के घायल होने की खबर है। इस समय राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था। तभी अचानक फ्लाईओवर के 2 हिस्से एक्सप्रेस-वे पर गिर गया। हादसे में 3 तीन लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसा होने के दौरान 10 से 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। जिन्हें घायल होने की सूचना है। एलिवेटेड के टुकड़े के नीचे कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसा होने के स्थान पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चारों तरफ से बैरिकेडिंग की जा रही है। घटना गुरुग्राम में सेक्टर-106 दौलताबाद के पास हुई है। बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस-वे निर्माण का निरीक्षण करने दिल्ली से कुछ ही दिन पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए थे। उन्होंने गुरुग्राम के खेड़कीदौला के पास से दिल्ली तक बस से द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया था। अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए थे। बता दें कि फ्लाईओवर के निर्माण में मज़दूर लगातार अपनी सेवा दे रहे थे।