कल इसरो करेगा ईओएस-03 सैटेलाइट की लॉन्चिंग

 11 Aug 2021  861

संवाददाता/in24 न्यूज़।
गुरुवार 12 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। गौरतलब है कि इसरो अपने देश का पहला पृथ्वी की निगरनी रखने वाला उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण करने वाला है। अंतरिक्ष में ईओएस -3 सैटेलाइट लॉन्च करने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 12 अगस्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण किया जाएगा। हालांकि इसके प्रक्षेपण का समय मौसम स्थिति पर निर्भर करता है। इसके सफल होने के बाद से भारत की ताकत में बढ़ोतरी होगी। यह उपग्रह भारत में आने वाली बाढ़ और चक्रवात जैसी आपदाओं की निगरानी रखने में सक्षम होगा। इसरो ने ट्वीट कर काउंटडाउन शुरू होने की जानकारी दी है। इसमें लिखा गया है कि जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-एफ 10 ईओएस-03 के प्रक्षेपण के लिए काउंटडाउन आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार, श्रीहरिकोटा पर शुरू हो चुका है। ईओएस-03 अति उन्नत उपग्रह है, जिसे जीएसएलवी एफ 10 यान की मदद से धरती की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अगर यह परीक्षण सफल होता है तो भारत की ताकत में और इजाफा होगा और मौसम संबंधी गतिविधियों को समझने में और आसानी होगी। बताया जा रहा है कि जीएसएलवी उड़ान उपग्रह को 4 मीटर व्यास-ओगिव आकार के पेलोड फेयरिंग में ले जाएगी, जिसे रॉकेट पर पहली बार उड़ाया जा रहा है, जिसने अब तक अंतरिक्ष में उपग्रह और साझेदार मिशनों को तैनात करने वाली 13 अन्य उड़ानें संचालित की हैं। इसके बारे में कहा जा रहा है कि ईओएस-03 उपग्रह एक दिन में पूरे देश की चार-पांच बार तस्वीर लेगा, जो मौसम और पर्यावरण परिवर्तन से संबंधित प्रमुख डेटा भेजेगा। ईओएस-03 उपग्रह भारतीय उपमहाद्वीप में बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की लगभग रीयल टाइम निगरानी में सक्षम होगा क्योंकि यह प्रमुख पर्यावरणीय और मौसम परिवर्तनों से गुजरता है। बता दें कि यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगी।