जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन लोगों की मौत, छह घायल

 20 Aug 2021  542

संवाददाता/in24 न्यूज़
जालंधर में शुक्रवार सुबह विधिपुर फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह टायर फटने के कारण एक कार बेकाबू होकर पलट गई। कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मकसूदां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी और घायलों की सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के समय कार काफी तेज रफ्तार में थी। धमाके होने के साथ टायर फट गया। मकसूदां थाना पुलिस का कहना है कि घायलों को अभी होश नहीं आया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार सवारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी।