बाउंड्री वॉल गिरने से नोएडा में चार की मौत

 20 Sep 2022  380

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नोएडा (Noida) में सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार कॉलोनी की बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई। इसमें चार लोगों की मौत की आशंका है। जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने से इसके नीचे कई लोग दब गए हैं। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस-प्रशासन मलबे के नीचे दबने वाले मजदूरों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा है। घटना नोएडा के सेक्टर 21 के जलवायु विहार की है। यहां आउटसाइड पर दीवार निर्माण का काम किया जा रहा था। आगे की कार्रवाई जारी है।