मुंबई के मरोल की सड़कों पर घूमता दिखा खूंखार तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद

 10 Mar 2023  582

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

          मुंबई से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पर एक खूंखार जानवर मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिया है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इन दिनों कई जगहों पर खूंखार जंगली जानवरों को शहरी इलाकों या फिर इंसानी बस्ती में घुसकर उत्पात मचाते देखा जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार मुंबई के गोरेगांव के आरे कॉलोनी में नहीं बल्कि मुंबई में मरोल की सड़कों में दिन दहाड़े तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिया है। यहां भवानी नगर इलाके में रात के समय जब इलाका सुनसान था, तब तेंदुए को रिहायशी सोसाइटी के पास टहलते देखा गया। जो की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आपको बता दे, जहाँ यह तेंदुआ घूम रहा था इसके पास में ही एक स्कूल भी है। जिसके कारण लोगों में खौंफ का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ दिखने के बाद ही स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस क्षेत्र का दौरा कर तेदुएं को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। वन अधिकारियों ने तेंदुए की गतिविधियों को पकड़ने और उसे सुरक्षित रूप से बचाने के लिए सोसायटी के पास कई जगहों पर पहले से ट्रैक कैमरे लगाए हैं।
          दरअसल, जंगलों में जानवरों की हो रही कमी के कारण तेंदुए इंसानी बस्ती के आस-पास खाने की तलाश में दिखाई देते हैं। वह आवारा घूमने वाले कुत्तों के साथ ही पालतू जानवरों के शिकार की फिराक में रहते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर के मेकअप आर्टिस्ट पर मुंबई के फिल्मसिटी में एक तेंदुए ने हमला कर दिया था। जब वह बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर काम कर रहे थे।