भीषण सड़क हादसे में 16 की मौत

 04 Jul 2022  297

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें कुछ बच्चे भी हैं। 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर नीचे गिरी है। हादसे में हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक छात्रा भी शामिल है। वहीं तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। हादसा सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है।