अमेरिकी नागरिक ने घरेलू विवाद से तंग आकर जालंधर में जान दी
27 Apr, 2023
1085
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक (American citizen) ने पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में सोसायटी के फ्लैट्स छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 34 साल के जोरावर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने जालंधर हाईट्स-2 की 11वीं मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगाई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जोरावर सिंह ने जालंधर हाईट्स-2 में फ्लैट ले रखा था और अभी चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से जोरावर का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह अपनी पत्नी को लेने के लिए आया हुआ था। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।