Breaking News

आकांक्षा दुबे मौत मामले में फ़रार समर सिंह गिरफ्तार

07 Apr, 2023 739

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) बनारस के होटल में मृत पाई गई थी। उसके बाद से उसका ब्यॉयफ्रेंड समर सिंह फरार चल रहा था। मगर भोजपुरी सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आकांक्षा केस में समर सिंह का नाम बार-बार सामने आ रहा था। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ अदालत ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की का वारंट प्राप्त करने के लिए अदालत में कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें आरोपी गायक समर सिंह का गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पुलिस दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश में जुटी है। 26 मार्च को भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल से बरामद हुआ था। होटल के कमरे में उनके गले में फांसी का फंदा लगा मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बता दें कि आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बार-बार समर सिंह पर आरोप लगया था कि उसने उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी और वही ज़िम्मेदार है।

अन्य खबरे