Breaking News

आवारा कुत्ते का यौन उत्पीड़न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

31 Oct, 2022 564

संवाददाता/ in24 न्यूज़। 

आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बार फिर मानवता को शर्मसार  कर देने वाली घटना सामने आई है. मुंबई पुलिस ने एक शख्स को आवारा कुत्ते का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की उम्र 25 साल के आसपास है जो डिलीवरी का काम करता है. दरअसल शनिवार शाम मुंबई के पवई इलाके के हीरा पन्ना मॉल के पीछे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी कुत्ते को पकड़कर मॉल के पीछे ले गया और उसके साथ शर्मनाक हरकत की.वहीं इस मामले में पवई पुलिस ने बताया कि एक राहगीर ने घटना को देखा और शिकायत दर्ज कराने वाले एनजीओ के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी. इसके बाद आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक आकाश नाम के आरोपी को पशु संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.बता दें कि पवई से पहले भी मुंबई के अन्य इलाके से इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पवई स्थित गैलेरिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 8 साल की ‘नूरी’ नाम की मादा कुत्ते के साथ दरिंदगी की गई थी. घटना की हैवानियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मादा कुत्ते के गुप्तांग में 11 इंच की लकड़ी डाल दी गई थी. इसके बाद पवई पुलिस ने घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पशु क्रूरता सुरक्षा अधिनियम 1960 के तहत एफआईआर दर्ज की थी.

अन्य खबरे