Breaking News

कांग्रेस नेता ने अपने परिवार से की चाकूबाजी

14 Nov, 2023 566

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपने ही परिवार के सदस्यों से चाकूबाजी की है। रमेश गायकवाड़ के परिवार का उसके ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पानी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट और हंगामे के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई। हमले में चार लोग घायल हुए हैं जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के बघोली गांव में रहने वाले किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ का छोटे भाई के परिवार के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं आज जब उनके भाई का परिवार उनके कुएं से पानी भरने के लिए आया तो उन्होंने पानी देने से इनकार कर दिया। मना करने पर भी सभी कुएं से पानी भरने लगे जिसके बाद दोनों परिवार के बीच जमकर वाद विवाद हुआ। अचानक कांग्रेस नेता के बेटे ने उनका पानी फेंक दिया। जिसके बाद दूसरे परिवार के सदस्य ने उसे पानी में गिरा दिया। दोनों परिवार के बाद जमकर गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों परिवार के बीच काफी समय तक मारपीट और लात घूंसे चलते रहे। वहीं कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद परिवार की महिला को भी जमकर पीटा। मारपीट के बीच में कांग्रेस नेता ने भाई के परिवार के सदस्यों को चाकू से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरे