Breaking News

कोरोना के डर से युवक ने लगाई फांसी

02 Apr, 2020 1007

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना वायरस के खौफ के बीच कई अप्रिय घटनाएं भी सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रह रहे अपने परिवार से मिलने के लिए 23 साल का एक प्रवासी मजदूर पहले तो क्वारैंटाइन केन्द्र से भाग गया और फिर यह पता चलने पर कि पुलिस उसे तलाश रही है, उसने कथित तौर पर आत्मतहत्या कर ली।पीड़ित छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था और 28 मार्च से गांव के बाहरी इलाके में बने एक स्कूल में क्वारैंटाइन में था। पुलिस के अनुसार, वह अपने परिवार से मिलने के लिए दो बार क्वोरैंटाइन सेंटर से भाग गया था लेकिन दोनों बार अधिकारियों ने उसे ढूंढ निकाला था और उसे वापस केन्द्र में ले आए थे। पुलिस ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर फिर से भाग गया था और अपने परिवार से मिलने के लिए गांव गया था। जब उसे पता चला कि पुलिस उसे तलाश रही है, तो वह अपने घर से भाग गया और बाद में उसका शव गांव के बाहरी इलाके में लटका हुआ मिला।पुलिस ने बताया कि शव को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया है और जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार को मुआवजा प्रदान करेगा।

अन्य खबरे