Breaking News

कोस्टगार्ड ने गुजरात में दस पाकिस्तानियों को दबोचा

09 Jan, 2022 637

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक बहुत बड़ी खबर गुजरात से आई है। कोस्टगार्ड ने गुजरात के तट पर अरब सागर से पाकिस्तान के दस नागरिकों को पकड़ा है जो पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ में सवार थे। घटना शनिवार रात की है। एक ऑपरेशन के तहत कोस्टगार्ड ने इन्हें धर दबोचा। नाव को फिलहाल पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल भी गुजरात के तट एक नाव को पकड़ा गया था। इस पर पाकिस्तान के 12 क्रू मेंबर सवार थे। हाल के दिनों में देखा गया है कि पाकिस्तान समुद्र के रास्‍ते भारत समेत अन्‍य देशों में ड्रग्स की खेप पहुंचाने की कोशिश में लगा है। पिछले महीने इंडियन कोस्‍ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्‍त अभियान चलाकर पाकिस्‍तानी नौका अल हुसेनी को भारतीय समुद्री सीमा में पकड़ा था। इसकी तलाशी के दौरान इसमें 77 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 400 करोड़ आंकी गई। इस दौरान पाकिस्‍तानी नौका से 6 लोगों को भी पकड़ा गया था। बता दें कि पाकिस्तान ने अपनी हरकतों को अबतक जारी रखा है।

अन्य खबरे