Breaking News

गिरिराज के हिंदुत्व वाले बयान पर एफआरआई

24 Oct, 2018 1394

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

हिंदुत्व पर बयान देना केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भरीभारी पड़ सकता है. बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में मंगलवार को एक शिकायत दायर की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हाल के अपने एक भाषण में मुस्लिमों को भगवान राम का वंशज बताकर ‘‘मुस्लिमों की भावनाएं आहत की हैं।

 शिकायत एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा मुजफ्फरपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पश्चिम) सबा आलम की अदालत में दायर की गई है जिन्होंने मामले पर सुनवायी 3 नवम्बर को करना तय किया है. शिकायतकर्ता तमन्ना हाशमी ने समाचारपत्र की उस खबर से आहत महसूस किया है जिसमें सिंह के हवाले से ऐसा बयान देने की बात कही गई है। हाशमी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री के बयान से मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

अन्य खबरे