Breaking News

गोली मारकर अधेड़ व्यक्ति की हत्या

22 Jan, 2021 1084

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार में आपराधिक गतिविधियां फिर से सर उठाने लगी है. मुजफ्फरपुर के पानापुर ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने रामेश्वर पंडित नामक एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने गुरुवार देर रात घटना को अंजाम दिया था। सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस रामतोहरा गांव पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। रामेश्वर को सोए अवस्था में गोली मारी गई है। बताया जाता है कि वह सब्जी विक्रेता था। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी अनुसार जिले में इन दिनों हत्या की लगातार घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार रात भी सरैया थाना में अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान इसके अगले दिन उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जाप नेता पप्पू यादव यहां पहुंच बढ़ते अपराध पर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर अपराध का विश्वविद्यालय बनता जा रहा है। अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। औराई प्रखंड के शाहीमीनापुर गांव में 45 वर्षीय माला देवी पति शशिभूषण शाही की गला काटकर हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रहे हैं। मृतक के शव के बगल में पघरिया हंसुआ रखा हुआ है।चौकीदार सोनफी पासवान ने बताया कि ग्रामीण बैंक शाहीमीनापुर पर थे। डेढ़ बजे लोगों मे चर्चा हो रही थी तो घटनास्थल पर आकर देखें । मृतक का पति अर्द्ध पागल है। उसका पति पैक्स गोदाम पर सोता था। पत्नी अकेली घर मे रहती थी। दो पुत्र सोनु और मोनू है जो दिल्ली  नौकरी करता है। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.  

अन्य खबरे