Breaking News

चोर को पकड़कर भीड़ ने हत्या कर दी

01 Aug, 2019 1185

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
मॉब लिंचिंग का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी  कड़ी में झारखंड से ख़बर है कि चोरी करनेवाले चोर को पकड़कर भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। गौरतलब है कि झारखंड में दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंहुटिया गांव में एक मोस्ट वांटेड अपराधी की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना बीते देर रात की है, घटना की जानकारी मिलते ही सुबह घटनास्थल पर एसडीपीओ अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंची. बताया जा रहा है कि भोला हाजरा नाम का शख्स अपने तीन साथियों के साथ गांव के अनंत मरांडी के घर मे चोरी करने घुसा था. 

अन्य खबरे