Breaking News

जहरीली शराब पीने से हरिद्वार में पांच मौत

10 Sep, 2022 733

संवाददाता/in24 न्यूज़.
जहरीली शराब (spurious liquor) पीने से हरिद्वार (Haridwar) के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में पांच लोगों की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। कच्ची शराब पीने से गांव फूल गढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट और काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। बता दें कि आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे